Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


शादी में गया था परिवार. चोरों ने एक लाख की नकदी और 7 लाख का सामान चुराया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 5, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आदर्श नगर के एक मकान में चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। चोरों ने मकान से एक लाख की नकदी समेत करीब 7 लाख रुपए का सामान चुरा लिया है। जिनमें सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस और एफएसएल टीम ने घर से ज़रुरी सबूत जुटाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस को दी शिकायत में स्वर्ण कंवल (62) ने बताया कि वह आदर्श नगर का रहने वाला है। 4 मार्च की शाम करीब 5 बजे वह बच्चों सहित दिल्ली एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। आज जब वह वापस लौटा तो देखा कि घर की ऊपर वाली मंजिल के दरवाजे खुले हुए थे। कमरे का सामान बिखरा हुआ था। जब उन्होंने सामान चेक किया तो देखा कि घर से एक लेपटॉप, 1 लाख की नकदी, दो जोड़ी सोने के टॉपस, एक सोने की चेन, एक सोने का ब्रेसलेट और करीब 500 ग्राम चांदी का सामान चोरी हो गया था।

Comments