Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


पोलिंग बूथो पर मूलभूत सुविधाओ का रखा जा रहा  विशेष ध्यान: ज्योति मित्तल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 3, 2024 Tags: , , , ,

-इसराना विधानसभा की रिटर्निंग अधिकारी ने 7 गांव के पोलिंग बूथ का किया  निरीक्षण।

-साफ सफाई व शौचालय का रखे विशेष ध्यान

BOL PANIPAT , 3 सितंबर। विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर इसराना विधानसभा की रिटर्निंग अधिकारी ज्योति मित्तल ने मंगलवार को इसराना विधानसभा क्षेत्र के जोंघन, कलां नोल्था, मांडी,अदियाना, पालडी, इसराना, पूठर गांव के पोलिंग बूथों का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
रिटर्निग अधिकारी ज्योति मित्तल ने बताया कि विधानसभा चुनाव मे मतदाताओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। हर पोलिंग बूथ पर बिजली पानी जैसी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हर पोलिंग बूथ को सुविधाओं से युक्त बनाया गया है। सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। साफ सफाई व शौचालय की विशेष व्यवस्था की गई है। इस मौके पर उनके साथ खंड विकास पंचायत अधिकारी विवेक, खंड शिक्षा अधिकारी सुमन काद्ïयान आदि मौजूद रहे।

Comments