Thursday, July 2, 2026
Newspaper and Magzine


हज पर जाने के लिए हाजियों के पंजीकरण आवेदन आमंत्रित

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE RELIGIOUS , at February 19, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 फरवरी : अखिल भारतीय हज कमेटी ने वर्ष 2023 के दौरान जिला से हज जाने के इच्छुक हाजियों के पंजीकरण के लिए हरियाणा राज्य हज कमेटी के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये हैं। पंजीकरण के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन 10 मार्च तक कर सकते हैं। आवेदक अखिल भारतीय हज कमेटी की वैबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि आवेदकों को किसी प्रकार की कठिनाई या असुविधा होती है तो वे हरियाणा राज्य हज कमेटी के हैल्पलाइन नम्बर 0172-2996270 तथा अखिल भारतीय हज कमेटी के नंबर 022- 22107070 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदकों के पास 10 मार्च को जारी मशीन रीडेबल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट 3 फरवरी 2024 तक वैध होना चाहिए। आवेदन के समय आवेदक की आयु 30 अप्रैल तक 70 वर्ष या इससे अधिक नहीं होनी चाहिए ।

Comments