समालखा में वोट बनवाने के लिए विशेष कैम्प 8 मार्च को
BOL PANIPAT , 7 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 8 मार्च को प्रात: 9 बजे से खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय समालखा में एक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत जो भी लाभार्थी हैं और उनका नाम मतदाता सूची में नही है ऐसे लोगों के लिए इस सम्मेलन के दौरान ही विशेष कैम्प लगाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक व्यक्ति इस अवसर का लाभ उठा सकें।
उन्होंने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और उनका मतदाता सूची में नाम दर्ज नही है उन सभी व्यक्तियों से विशेष रूप से अपील है कि वे अपना रिहायशी प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र व एक पासपोर्ट साईज फोटो तथा परिवार के किसी अन्य व्यक्ति का पहचान पत्र की फोटो प्रति के साथ कैम्प में फार्म नम्बर 6 भरकर जमा करवाएं ताकि आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके।
उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए समालखा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पूर्वी विंग में दो स्थानों पर पश्चिमी विंग में एक स्थान पर और लोक निर्माण विभाग समालखा के कार्यालय में भी कैम्प लगाया जाएगा।

Comments