मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 12-13 व 26-27 सितंबर को विशेष अभियान
BOL PANIPAT , 8 सितंबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए 12 व 13 सितंबर तथा 26 व 27 सितंबर 2026 को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन तिथियों को शनिवार व रविवार के दिन जिले के सभी बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे और पात्र मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
उपायुक्त ने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाएं। नागरिक ऑनलाइन वोटस.र्र्ईसीआई.जीओवी.इन के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन भी कर सकते हैं।

Comments