जो किसान वर्ष 2017-18 में कृषि यंत्रों पर अनुदान नहीं ले पाए थे उनके लिए आखिरी मौका
BOL PANIPAT , 17 मार्च। जिला कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप कृषि निदेशक विरेन्द्र आर्य ने बताया कि वे किसान जिनके कृषि यन्त्रों का भौतिक सत्यापन पिछले साल नवम्बर माह की पंद्रह, सोलह को नही हुआ था और जिन किसानों ने वर्ष 2017-18 में विभिन्न यन्त्रों जैसे रोटावेटर, स्ट्रा रेपर, लेजर लेवलर, पैडी स्ट्रा चोपर, हैरो, कल्टीवेटर आदि का आयोजन किया था। किसी कारणवश अनुदान नहीं ले पाये थे उन किसानों को एक आखिरी मौका आगामी 21 मार्च को दिया जा रहा है। उन्होनें बताया कि अनाज मण्डी स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वें सभी किसान जिनके कृषि यन्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है वे अपने कृषि यन्त्रों के साथ सभी जरूरी दस्तावेज पैन कार्ड की फोटो, बैंक की कॉपी, पास बुक की फोटो, टै्रक्टर की ओरिजिनल आरसी के साथ आगामी 21 मार्च को कार्यालय में मौजूद रहे तथा इसके बाद किसानों को भौतिक सत्यापन के लिए कोई आर मौका नहीं दिया जाएगा।

Comments