Wednesday, October 7, 2026
Newspaper and Magzine


लंबित नोटिसों के निपटान के लिए  9 अक्टूबर तक विशेष कैम्प लगाए जाएंगे: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 7, 2026 Tags: , , , , , ,

बीएलओ मतदान केंद्रों पर लंबित नोटिसों का करेंगे निपटान

निर्वाचक पंजीयन अधिकारी व सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी करेंगे शिविरों का निरीक्षण

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आयोजित होंगे विशेष शिविर

मतदाता सूची के लंबित नोटिसों के निपटान के लिए विशेष कैम्प

BOL PANIPAT , 7 अक्टूबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान लंबित नोटिसों के निपटान के लिए जिले में 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इन विशेष कैम्पों में संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने मतदान केंद्रों के मतदाताओं से संबंधित लंबित नोटिसों का निपटान करेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशानुसार जिन बीएलओ के मतदान केंद्रों के मतदाताओं से संबंधित नोटिसों का निपटान अभी लंबित है, उनके द्वारा 7, 8 और 9 अक्टूबर को विशेष कैम्प लगाए जाएंगे। इन कैम्पों का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान लंबित नोटिसों के निपटान की प्रक्रिया को पूरा करना है।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष कैम्पों के दौरान लंबित नोटिसों के निपटान का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गंभीरता एवं निष्ठा के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित कार्य में पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

उपायुक्त ने बताया कि 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा विशेष कैम्पों का निरीक्षण भी किया जाएगा। अधिकारी मौके पर जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित बीएलओ द्वारा लंबित नोटिसों के निपटान का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जा रहा है।

डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से संबंधित लंबित मामलों के निपटान को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया को निर्धारित समयावधि में व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्व का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें।

Comments


Leave a Reply