विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में पानीपत आगे : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ
चारों विधानसभा क्षेत्रों में पुनरीक्षण अभियान तेज, घर-घर पहुंचकर पूरे किए जा रहे सत्यापन की जिम्मेदारी
8.18 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का सत्यापन, हर पात्र मतदाता को सूची में शामिल करने पर फोकस
लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में प्रभावी पहल, जिला प्रशासन समयबद्ध ढंग से चला रहा पुनरीक्षण अभियान
BOL PANIPAT , 28 जून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चलाया जा रहा विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है। मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अभियान को तेज गति प्रदान की है। चारों विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और सत्यापन किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा अपात्र नामों को चिन्हित कर सूची की विश्वसनीयता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने दोपहर तक की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी 912 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पूरी तरह प्रशिक्षित होकर अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।
जिले में कुल 9 लाख 66 हजार 687 मतदाता हैं तथा प्रति बीएलओ औसतन 1060 मतदाता हैं। सभी मतदाताओं के 9 लाख 66 हजार 687 (100 प्रतिशत) गणना प्रपत्र डाउनलोड किए जा चुके हैं। इनमें से 8 लाख 62 हजार 180 (89.19 प्रतिशत) गणना प्रपत्र मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं। प्रति बीएलओ औसतन 945 गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं। अब तक 8 लाख 18 हजार 734 (84.69 प्रतिशत) गणना प्रपत्रों का सत्यापन पूरा हो चुका है। 1 लाख 39 हजार 667 (14.45 प्रतिशत) गणना प्रपत्र मतदाताओं द्वारा जमा कराए जा चुके हैं, जबकि 2,082 (0.22 प्रतिशत) प्रपत्र ऐसे हैं जो जमा होने के बाद भी सत्यापन की प्रक्रिया में हैं। वहीं 1 लाख 41 हजार 751 (14.66 प्रतिशत) प्रपत्र अभी डिजिटाइज नहीं हुए हैं।

उपायुक्त के अनुसार
24-पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कुल 270 बीएलओ कार्यरत हैं । यहां 3 लाख 7 हजार 515 मतदाता पंजीकृत हैं। सभी गणना प्रपत्र डाउनलोड किए जा चुके हैं, जिनमें से 2 लाख 74 हजार 412 (89.24 प्रतिशत) प्रपत्र वितरित किए गए हैं। 2 लाख 66 हजार 410 (86.63 प्रतिशत) प्रपत्रों का सत्यापन हो चुका है। 38 हजार 243 (12.44 प्रतिशत) प्रपत्र मतदाताओं द्वारा जमा कराए गए हैं, जबकि 794 (0.26 प्रतिशत) प्रपत्र सत्यापन की प्रतीक्षा में हैं।
उपायुक्त ने बताया कि 25-पानीपत शहर विधानसभा क्षेत्र में 211 बीएलओ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यहां 2 लाख 47 हजार 812 मतदाता हैं। सभी गणना प्रपत्र डाउनलोड किए जा चुके हैं। 1 लाख 88 हजार 25 (75.87 प्रतिशत) प्रपत्र वितरित किए गए हैं तथा 2 लाख 33 हजार 982 (94.42 प्रतिशत) प्रपत्रों का सत्यापन पूरा हो चुका है। 11 हजार 336 (4.57 प्रतिशत) प्रपत्र जमा हुए हैं, जबकि 1,042 (0.42 प्रतिशत) प्रपत्र सत्यापन की प्रक्रिया में हैं।
उपायुक्त के अनुसार 26-इसराना विधानसभा क्षेत्र में 199 बीएलओ कार्यरत हैं। यहां कुल 1 लाख 82 हजार 887 मतदाता हैं। 1 लाख 79 हजार 655 (98.23 प्रतिशत) गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। 1 लाख 32 हजार 444 (72.42 प्रतिशत) प्रपत्रों का सत्यापन पूरा हो चुका है। 49 हजार 141 (26.87 प्रतिशत) प्रपत्र जमा हो चुके हैं तथा 75 (0.04 प्रतिशत) प्रपत्र सत्यापन के लिए लंबित हैं।
उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि 27-समालखा विधानसभा क्षेत्र में 232 बीएलओ कार्यरत हैं। यहां 2 लाख 28 हजार 473 मतदाता पंजीकृत हैं। 2 लाख 20 हजार 88 (96.33 प्रतिशत) गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। 1 लाख 85 हजार 898 (81.37 प्रतिशत) प्रपत्रों का सत्यापन पूरा हो चुका है। 40 हजार 947 (17.92 प्रतिशत) प्रपत्र जमा हुए हैं, जबकि 171 (0.07 प्रतिशत) प्रपत्रों का सत्यापन शेष है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए कहा कि विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप से दर्ज करना है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है। इसलिए सभी नागरिक समय पर अपना गणना प्रपत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं और सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग दें।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप अभियान को समयबद्ध, निष्पक्ष और पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments