Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में अब तक 226710.39 मीट्रिक टन गेहूं की आवक.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 28, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 28 अप्रैल। रबी फसल खरीद अभियान 2023 के तहत जिला की विभिन्न मण्डियों में गेहूं की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 226710.39 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है तथा विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा 221150 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। डीएफएससी द्वारा 15771 मीट्रिक टन गेहूं, हैफेड द्वारा 53233 मीट्रिक टन गेहूं, एचडब्ल्यूसी द्वारा 67430 मीट्रिक टन गेहूं, एफसीआई द्वारा 17649 का उठान किया जा चुका है। सरकार की ओर से इस सीजन के लिए गेंहू की खरीद निर्धारित मूल्य 2125 रूपये प्रति किवंटल पर की जा रही है।
डीएफएससी आदित्य कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस वीरवार सांय इस कुल आवक में से अहर में 7836 मीट्रिक टन गेंहू, बबैल केन्द्र पर 4100 मीट्रिक टन, बाबरपुर खरीद केन्द्र पर 13768 मीट्रिक टन, बापौली खरीद केन्द्र पर 25343 मीट्रिक टन, छिछड़ाना केन्द्र पर 9276 मीट्रिक टन, इसराना खरीद केन्द्र पर 23744 मीट्रिक टन, मडलौडा खरीद केन्द्र पर 61938 मीट्रिक टन, नौल्था खरीद केन्द्र पर 1535 मीट्रिक टन, पानीपत खरीद केन्द्र पर 26326 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार समालखा मण्डी में 69104 मीट्रिक टन गेंहू, सनौली में 5726 मीट्रिक टन, उरलाना में 2164 मीट्रिक टन की आवक हुई है और सम्बंधित खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं की नियमित रूप से खरीददारी की गई है।
आदित्य कौशिक ने बताया कि गेहूूं की खरीद सुचारू रूप से करवाने के लिए सभी अनाज मण्डियों व खरीद केन्द्रों पर नोडल अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मण्डियों से गेहूं के उठान के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments