खिलाडियों के लिए नकद ईनाम प्राप्त करने हेतु विशेष अंतिम अवसर
BOL PANIPAT , 8 अगस्त। जो खिलाड़ी वर्ष 2009 से 2021 के मध्य 1 अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2021 तक की राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल उपलब्धियों के आधार पर नकद ईनाम प्राप्त करने हेतु किसी कारण अपना आवेदन समय से प्रस्तुत नही कर सके थे तो उन्हें खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा इस अवधि का नकद ईनाम प्राप्त करने हेतु विशेष अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है।
वरिष्ठ कुश्ती प्रशिक्षक अनुज जागलान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पानीपत के वह खिलाड़ी जो वर्ष 2009 से 2021 के मध्य 1 अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2021 तक की खेल उपलब्धियों के आधार पर राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल उपलब्धियों के आधार पर नकद ईनाम का आवेदन नही कर पाए थे उनको अंतिम अवसर प्रदान करते हुए 31 अगस्त 2022 तक का समय प्रदान किया जा रहा है। इसलिए जिला पानीपत के सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय/अन्र्तराष्ट्रीय स्तर की खेल उपलब्धियों के आधार पर अपना आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में शिवाजी स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में प्रात: 9 बजे से सांय 5 बजे तक जमा करवा सकते हैं।

Comments