Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


11 मार्च शनिवार को मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स केसों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 9, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT, 9 मार्च। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवम् मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सेशन डिवीजन पानीपत में 11 मार्च शनिवार को मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स केसों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन करने जा रही है। उन्होंने बताया कि केसो के निपटान के लिए सत्र न्यायालय पानीपत में एक बेंच का गठन किया गया है। इस लोक अदालत में कोई भी व्यक्ति अपने मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स (दुर्घटना के दावे) के लंबित मामलों को इस लोक अदालत में रखवा सकता है और इसके माध्यम से सुलझा सकते हैं।  
उन्होंने लोगो से व बीमा कम्पनियों से आह्वान किया है की वे ज्यादा से ज्यादा अपने मुकदमों को लोक अदालत के माध्यम से निपटारा कर सकते है क्योंकि लोक अदालत विवादों के निपटान के प्रभावी तरीकों में से एक है। लोक अदालत में निपटान से न किसी की हार और न किसी की जीत होती और लोक अदालतों में विवादों का सौहार्द पूर्वक निपटारा किया जाता है। सभी के लिए न्याय तक पहुंच के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एडीआर तंत्र का संवर्धन काफी महत्वपूर्ण है। अधिक जानकारी के लिए आमजन जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 0180-2640222 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments