Sunday, October 11, 2026
Newspaper and Magzine


दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड की विशेष मीटिंग का आयोजन

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at October 11, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : श्री रघुनाथ धाम में दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड के तत्वावधान मंे हनुमत सभाओं की एक विशेष मीटिंग का आयोजन पूज्य संत स्वामी श्री अरूणदास महाराज जी की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें हनुमत स्वरूपों से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की गई।
सर्वप्रथम मीटिंग की शुरूआत श्री हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। इस अवसर पर स्वामी अरूणदास जी महाराज ने विचार रखते हुए कहा कि हनुमत स्वरूप परम्परा में पवित्रता और नियम पालन बहुत जरूरी है। चलईया व्रतों के दौरान सभी नियमों का ध्यानपूर्वक पालन करने से हनुमान जी की विशेष कृपा चलईया व्रतधारी पर होती है और यही हनुमत स्वरूप बनने का विशेष प्रयोजन है। उन्होंने इस अवसर सभी हनुमान सभाओं से नियमों के पालन का आवाह्न किया।

इस अवसर पर प्रधान रमेश माटा ने कहा कि इस बार दशहरा कमेटी सनौली रोड के तत्वावधान में लगातार 3 दिन 18, 19 और 20 अक्तूबर को दशहरा मेले का आयोजन होगा। 19 अक्तूबर की शाम को लेजर लाईट का आयोजन होगा जिसमें रामायण से जुड़े पात्रों की विभिन्न आकृतियों को लेजर के माध्यम से आकाश में दिखाया जाएगा। इस अवसर पर दश्हरा पर्व से जुड़ी डाक्यूमेंट्री को भी बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। माटा ने कहा कि दशहरे वाले दिन केवल दशहरा कमेटी द्वारा अनुमोदित टी शर्ट पहनकर ही हनुमत स्वरूपों के साथ आने वाले सेवकों को घेरे में जाने की इजाजत होगी। उन्होंने हनुमत सभाओं से आवाह्न किया कि कृपया 18 साल से कम आयु के बच्चे हनुमत स्वरूप धारण न करें, उन्होंने कहा कि डीजे सरकार द्वारा दी गई गाईडलाईन के अनुसार ही चलायें, हनुमान स्वरूपों के साथ बम गोले न चलाएं। उन्होंने कहा कि जिन सभाओं ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया वे कृपया रजिस्ट्रेशन करवा लें। इस मीटिंग में काफी संख्या में  हनुमान सभाओं ने भाग लिया। बहुत सी सभाओं के सदस्यों ने इस अवसर पर अपने सुझाव भी दिए।  इस अवसर पर दशहरा कमेटी द्वारा हनुमान सभाओं को सिन्दूर और तिल के तेल का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर अशोक नारंग, तिलक राज छाबड़ा, प्रीतम गुलाटी, डा. रमेश चुघ, शाम सुन्दर बतरा, चिमन सेठी, किशन शर्मा, लीला कृष्ण भाटिया, अमित तनेजा, कैलाश नारंग, किशोर अरोड़ा, सुरेन्द्र जुनेजा, दीनानाथ, सूरज बरेजा, तरूण धमीजा, नीरज मिगलानी, विजय चौधरी, सागर रेवड़ी, स्वपनिल जुनेजा, अमित रामदेव, राकेश सचदेवा, चूनी लाल चुघ, महेन्द्र पसरीचा, चरणजीत रेवड़ी, कपिल नारंग, हिमांशु अरोड़ा, मोहित आहुजा  साहिल वशिष्ट   आदि उपस्थित थे।

Comments


Leave a Reply