श्री संत द्वारा हरि मन्दिर के प्रांगण में नव विक्रमी सम्वत 2081 के उपलक्ष्य में हरिनाम कथा का आयोजन
BOL PANIPAT : श्री संत द्वारा हरि मन्दिर के प्रांगण में नव विक्रमी सम्वत 2081 के उपलक्ष्य में परम पूज्य 1008 स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज (मुरथल वाले) की अध्यक्षता में मंगलवार दिनांक 02-4-2024 से मंगलवार 09-4-2024 तक प्रातः 10 बजे हरिनाम कथा करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रधान रमेश चुघ ने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध भजन गायक किशोरी कृपा संकीर्तन मण्डल से नरेश सहगल दिनांक 2 अप्रैल 2024 को सायं 6 से 8 बजे तक ‘एक शाम ठाकुर के नाम‘ कार्यक्रम के तहत हरिनाम संकीर्तन करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध भजन गायक वेद कमल भी प्रतिदिन भजनों के माध्यम से हरि कृपा रस बरसायेंगे।

Comments