Monday, July 27, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में भाषण एवं कविता-पाठ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 29, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – सोमवार 29/09/2025 : आर्य कॉलेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा आज बड़े उत्साह और जोश के साथ भाषण एवं कविता प्रतियोगिता-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।  प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी वाणी की शक्ति और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ अनुराधा सिंह एवं अंग्रेजी विभाग के स्टाफ सदस्यों द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सामयिक और सामाजिक विषयों पर भाषण प्रस्तुत किए, जिनमें उनके विचारों की गहराई और अभिव्यक्ति की प्रभावशीलता स्पष्ट झलकी। वहीं कविता पाठ में प्रतिभागियों ने अपनी भावनाओं को छंद, तुक और लय में पिरोकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कविता पाठ के लिए विषय विद्यार्थियों की अपनी पसंद के रहे।
कार्यक्रम में मंच संचालन अंग्रेज़ी की प्राध्यापिका मानवी ने किया।
कविता पाठ प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे, प्रथम पुरस्कार एम.ए अंग्रजी प्रथम वर्ष की छात्रा दिव्या ने, द्वितीय पुरस्कार एम.ए अंग्रेजी द्वितीय वर्ष की छात्रा शीतल ने व तृतीय स्थान एम.कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा दिव्या ने हासिल किया। वहीं सांत्वना पुरस्कार बीएएमसी द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशी मुखिजा ने हासिल किया
भाषण प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे- प्रथम पुरस्कार बी.कॉम तृतीय वर्ष से सुषमा ने, द्वितीय पुरस्कार एम.ए अंग्रेजी प्रथम वर्ष की दिव्या ने व तृतीय पुरस्कार बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स की कनुप्रिया ने हासिल किया। वहीं बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र शाहिद ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में अंग्रेज़ी विभाग से डॉ. मीनल तालस व प्राध्यापक पंकज उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया।
अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितृत किए गए उपप्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने सभी विद्यार्थियों को निरंतर अपनी प्रतिभा को निखारने और साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक, विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Comments