“No Voter to be left behind” इस विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई
BOL PANIPAT : जिला निर्वाचन कार्यालय, पानीपत के तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन देशबंधु गुप्ता कॉलेज गवर्नमेंट कॉलेज , पानीपत में किया गया। इन प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन, भाषण (डिक्लेमेशन) तथा रंगोली प्रतियोगिता शामिल रहीं। जिसका विषय था “No Voter to be left behind” इस विषय पर 3 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी जिसमे से भाषण प्रतियोगिता में सुमित एम. कॉम द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं निबंध प्रतियोगिता में भी सुमित एम. कॉम द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान और रंगोली प्रतियोगिता में अंकित बी.ए. प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | आई. बी महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओ में हिस्सा लेने के अनेको फायदे है | प्रतियोगिताएं वर्षो से एकत्रित ज्ञान और कौशल को प्रदर्शित करने के लिए शानदार मंच प्रदान करने के साथ अपना लक्ष्य प्राप्त करने एवं चुनौती लेना भी सीखती है | प्रतिस्पर्धा मनुष्य को आगे बढ़ने, औरो से कुछ अलग करने एवं स्वयं का मूल्यांकन करने के लिए आवश्यक है | यह छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित तो करती ही है साथ ही उनमे सफलता प्राप्त करने का जज्बा भी प्रदान करती है |
इस टीम का नेतृत्व डॉ. सुनीता ढांडा, संयोजिका सांस्कृतिक विभाग ने किया | प्रो. अंजलि गुप्ता तथा प्रो. निशा गुप्ता ने अहम् भूमिका निभाई |

Comments