Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 19, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत एवं उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल  पानीपत के सौजन्य से दिनांक 19.07.2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया | इस कैंप में कॉलेज के प्राध्यापको और लगभग 150 लोगों का फ्री चेकअप किया गया । इस शिविर का आयोजन महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस, एन. एस. एस, रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में किया गया | हेल्थ कैम्प का उद्घाटन प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक एवं डॉक्टर्स द्वारा रिबन काटकर किया गया। प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक, डॉ. निधान सिंह , डॉ.विक्रम कुमार, प्रो. अजयपाल सिंह , डॉ जोगेश, डॉ. प्रवीण कौशिक, खुशबू द्वारा चिकित्सकों को सम्मान का प्रतीक पौधा देकर उनका स्वागत किया गया। कॉलेज प्रबन्धन समिति के महासचिव एल.एन मिगलानी ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन के लिए कॉलेज प्रशासन और समर्पित टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि  ऐसे प्रयास न केवल हमारे विद्यार्थियों बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। युधिष्टिर मिगलानी,  रवि गोसाईं,  चंद्रशेखर  द्वारा भी कैम्प के आयोजन की सराहना की गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। एक स्वस्थ छात्र ही समाज का स्वस्थ नागरिक बन सकता है। इसलिए हम शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी बराबर ध्यान देना आवश्यक समझते हैं। महाविद्यालय इस तरह के  फ्री मेडिकल कैंप समय समय पर लगाता रहता है।” कैंप में लगभग 7 चिकित्सकों के द्वारा चेकअप किया गया।  साथ ही निशुल्क डॉक्टर  परामर्श, बी.पी., शुगर, ई.सी.जी, वजन इत्यादि के टेस्ट की फ्री सुविधा भी दी गई। इस हेल्थ चेकअप कैंप में डॉ आशीष सहगल, डॉ रेनू और डॉ कुणाल द्वारा आंखों का चैकअप, डॉ प्रवीण अहलावत चिकित्सक परामर्श, डॉ आसिफ और डॉ अंजलि के द्वारा बी.पी., शुगर चैकअप और ई.सी.जी की गई। इस कार्यक्रम में डॉ. सुनित शर्मा, कनक, डॉ. स्वाति, , डॉ. नेहा पुनिया, डॉ ज्योति गहलोट, डॉ नीतू आदि मौजूद रहे । इस कैंप को सफल बनाने में स्वयंसेवकों का अहम योगदान रहा ।

Comments