Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नेहरू युवा केन्द्र में विकास दिवस के उपलक्ष में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया. 

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 15, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 15 सितंबर। आज़ादी के अमृत काल की श्रृंखला में संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान प्राइड लोकसभा द्वारा एक स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत नेहरू युवा केन्द्र में शुक्रवार को भाषण प्रतियोगिता विकास दिवस के उपलक्ष में आयोजित की गई।
जिला युवा अधिकारी स्नेह लता ने बताया कि संगठन मुख्यालय के निर्देशन में नेहरू युवा केंद्र पानीपत के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें प्रत्येक खंड से लगभग 20-25 युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागिता का मुल्यांकन डा0 रीति गुप्ता, प्रिंसिपल इंचार्ज महाविद्यालय इसराना, डा0 दिनेश कुमार, प्रोफेसर महाविद्यालय बहरामपुर एवं जिला युवा अधिकारी स्नेह लता ने किया। जिला स्तर से आयुष ने बाज़ी मारी एवं अब उन्हें राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभागिता दिखाने का मौका मिलेगा। राज्य स्तर से चयनित एक प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में आगामी 2 अक्टूबर को संसद भवन के केंद्रीय सदन में भाग लेगा। इस मौके पर डा0 रीति गुप्ता, प्रिंसिपल इंचार्ज महाविद्यालय इसराना एवं डा0 दिनेश कुमार, प्रोफेसर महाविद्यालय बहरामपुर ने उपस्थित युवाओं को विकास दिवस जो कि इंजिनियर डे के रूप में भी मनाया जाता है उसके लिए प्रेरित किया।
स्नेहलता ने बताया कि इससे पूर्व में प्राइड, अपने नेता को जानो, स्मृति कार्यक्रम यह युवा सांसद जैसे किसी भी कार्यक्रम में संसद भवन में शिरकत करने वाले युवा इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते है। इस मौके पर लेखा सहायक कनिका भी उपस्थित रही।

Comments