Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 30, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जी. टी. रोड स्थित  आई. बी. महाविद्यालय में बी. कॉम. तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई | इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अलग –अलग विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया जोकि इस प्रकार है : 1. कोविड का हमारी अर्थव्यवस्था पर प्रभाव | 2. बिट कॉइन क्या होता है और ये कैसे काम करता है |  3. जनसंख्या विस्फोट |

कक्षा के विद्यार्थियों ने इन विषयों पर बढ़-चढ़ कर भाग लिया |  कक्षा के 15 छात्र- छात्राओं ने अपने विचार रखे | प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा की ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों का आत्म विशवास बढ़ता है और उनके ज्ञान में वृद्धि होती है | उन्होंने विजेताओं को बधाई दी एवं उनको ऐसी प्रतियोगिताओ में आगे भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया | इस अवसर पर वाणिज्य एवं प्रबंध विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित  शर्मा ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया | प्रतियोगिता में रीना व नैंसी प्रथम, पारती द्वितीय तथा ऐश्वर्या व निधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | इस प्रतियोगिता का संचालन एवं मार्गदर्शन बी. कॉम तृतीय वर्ष की मेंटोर्स प्रो. पूजा डूडेजा ने किया| इस प्रतियोगिता के विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया |

Comments