स्पेलोथान गतिविधि का आयोजन
BOL PANIPAT : स्थानीय जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में तीसरी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्पेलोथान गतिविधि का आयोजन किया गया I गतिविधि के अंतर्गत बच्चों से वर्ग पहेली, शब्द निर्माण, शब्दों को क्रम से लिखना, वर्तनी ठीक करना, भिन्न शब्द छांटना आदि विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए I बच्चों ने बड़े उत्साह पूर्वक भाग लिया I गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय में रुचि पैदा करना तथा विषय की सामान्य अशुद्धियों को दूर करना था I इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ऋतु सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चा कठिन से कठिन प्रश्नों को सरलता से हल करने में सक्षम होता है और विषय को रुचिकर बनाने में भी सहायता मिलती है इसलिए समय-समय पर इन गतिविधियों में भाग लेना चाहिए I इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों को उत्साहित किया I अतुल जैन ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है इसके लिए विद्यालय की प्रबंधन समिति सदैव प्रयासरत रहेगी I

Comments