Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


हवन कर नए शिक्षा सत्र की शुरुआत की ।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 3, 2023 Tags: , , ,

वैश्य स्कूल का समालखा को शिक्षित में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है: डॉ अर्चना गुप्ता

BOL PANIPAT , समालखा : वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारा नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से पूर्व हवन यज्ञ एवं विधि-विधान से माता सरस्वती पूजा कराकर शिक्षा सत्र की शुरुआत की । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता मुख्य रूप से शामिल होकर नए शिक्षा सत्र की शुरुआत की हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएं दी।
डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि आधुनिक भारत में शिक्षा विशेष महत्व है और हम सबको शिक्षा को लेकर लोगों जागरूक करना चाहिए। डॉ अर्चना ने कहा कि वैश्य एजुकेशन सोसायटी ने समालखा शहर ही नहीं आस पास के कहीं गांवों को शिक्षित किया और इस में वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता के साथ जिला परिषद की चेयरमैन ज्योति शर्मा, भाजपा नेता संजय छौंककर, राजेश गोयल,सुशील जिंदल तरुण गोयल आदि मौजूद रहे।

Comments