Monday, August 31, 2026
Newspaper and Magzine


गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 6, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT: आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल में ‘भारत विकास परिषद  लव-कुश शाखा के अंतर्गत गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारत विकास परिषद के सचिव भूपेश अग्रवाल, प्रांतीय सह समन्वयक अमृत चौधरी, प्रांतीय सह संयोजिका अंजना गुप्‍ता, उपाध्‍याय सम्‍पर्क मुकेश गुप्‍ता, महिला  संयोजिका ज्‍योति गुप्‍ता, तथा महिला सह-संयोजिका रेनु गुप्‍ता तथा सदस्‍य पूनम अग्रवाल उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग ने  दीप प्रज्वलित करके की तथा भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा वंदे मातरम् गीत गाकर की गई। परिषद की महिला संयोजिका अंजना गुप्ता ने विद्यालय के विद्यार्थियों को शिक्षक तथा छात्र के बीच आपसी समन्वय तथा लड़कियों की अनिवार्य शिक्षा के बारे में जानकारी दी। प्रांतीय समन्वयक अमृत चौधरी ने भारत विकास परिषद क्या है तथा इसका उद्देश्य  क्या है उसके बारे में सभी को अवगत कराया। स्कूल के विद्यार्थियों में बारहवीं कक्षा की निशिका तथा ग्यारहवीं कक्षा की भूमि ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए तथा पांचवी कक्षा के दिव्‍यांश तथा चौथी कक्षा के तनिश ने कविता के माध्यम से शिक्षक के प्रति अपने आभार व्यक्त किया। गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के तहत भारत विकास परिषद के आए हुए पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग , उपप्रधानाचाार्या मीना तनेजा , अध्यापिका सरिता नारंग , रूबी शर्मा तथा शिल्पी को पटका तथा पौधा देकर सम्मानित किया गया। बारहवीं कक्षा की छात्रा वंशिका, भूमि तथा दसवीं कक्षा के छात्र आदित्य तथा संचित को पौधा देकर सम्मानित किया। अंत में प्रधानाचार्याम ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। मंच संचालन भारत विकास परिषद के भूपेश अग्रवाल ने किया। 

Comments