Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग एवं हरेडा की ओर से राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार दिए जाएंगे: वीना हुड्डा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 29, 2023 Tags: , , , , ,

आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर निर्धारित

BOL PANIPAT , 29 सितम्बर। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि औद्योगिक, वाणिज्यिक, राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ उपाय करने, तकनीक अपनाने, ऊर्जा दक्षता हासिल करने के फलस्वरूप राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों से अलंकृत किया जाता हैै।
   अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग एवं हरेडा की ओर से वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से आवेदन मांगे गए है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर निर्धारित है।
   अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इनोवेशन,नई प्रौद्योगिकियां,अनुसंधान एवं विकाय परियोजनाएं जिनमें नवीन प्रचार परियोजनाएं शामिल हो, ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान ओर नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्टï से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठï कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य ऊर्जा सरंक्षण पुरस्कार में नकद राशि, शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि  योजना से संबंधित दिशा-निर्देश हरेडा की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएचएआरईडीएडॉटजीओवीडॉटआईएन पर उपलब्ध है। आवेदन फार्म 4 अक्टूबर से जमा किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय कमरा नं: 223 में संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।

Comments