सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर अभियान आज से: डीसी
-राष्ट्रीय स्तर पर आगामी 24 दिसंबर तक चलेगा अभियान
BOL PANIPAT : 19 दिसंबर। भारत सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन होगा। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन सप्ताह मनाने का उद्देश्य है कि आमजन की समस्याओं का तत्काल समाधान, ग्रामीणों को सरकार योजनाओं की जानकारी देना, अंतिम लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना सुििश्चत करना है।
उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह को लेकर जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की अनूठी पहल पर जिला स्तर , उपमंडल स्तर और स्थानीय शहरी निकाय स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन और ज्यादा प्रभावी ढंग से आमजन की समस्याओं का निदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान सरकार और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी।

Comments