18 जनवरी को किया जाएगा राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान का संचालन.
BOL PANIPAT, 17 जनवरी। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर संजय राजपाल ने बताया कि जिले सभी राजकीय व प्राईवेट स्कूलों में 18 जनवरी को हरियाणा योग आयोग व शिक्षा विभाग के सयुक्त सहयोग से राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान का संचालन आर्य कन्या पब्लिक स्कूल पानीपत से सुबह 9 बजे से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्यतिथि होगे तथा विशिष्ट अतिथि एससीईआरटी गुरूग्राम के सयुक्त निदेशक सुनील बजाज होगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा योग आयोग के चैयरमैन डाक्टर जयदीप आर्य करेगे। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया है तथा प्रोजेक्ट डायरेक्टर कुमारी प्रियंका को बनाया गया है।

Comments