Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही: एम डी शुगर मिल मनदीप।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 14, 2024 Tags: , , , ,

-अधिकारी मॉक पाल में समय पर पहुंचे व चुनावी प्रक्रिया की रूचि लेकर ले जानकारी: सीईओ जिला परिषद नरेंद्र पाल मलिक।

-बीआर सी विक्रम सहरावत ने ईवीएम के बारे में अधिकारियों को किया प्रशिक्षित।

-पायलट प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

BOL PANIPAT, 14 सितम्बर। विधान सभा के आम चुनाव को विधिवत रूप से कराने को लेकर शनिवार को स्थानीय आर्य पीजी कालेज के सभागार में एपीओ, प्रिजाइडिंग आफिसर, सेक्टर आफिसर का पहला पायलट प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अधिकारियों को विधान सभा चुनाव संबंधित जानकारियां देते हुए शुगर मिल के एम डी मनदीप सिंह ने कहा कि चुनाव में अधिकारियों पर बड़ी जिम्मेदारी होती है उस पर ध्यान देने की जरूरत है। एमडी ने कहा कि जो अधिकारी प्रोटोकाल से हट कर कार्य करेंगे उन पर लाजमी रूप से कार्यवाही होगी। भारतीय चुनाव आयोग ने हर बार चुनाव में कुछ ना कुछ नया करने का प्रयास किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा मात्रा में आम व्यक्ति मतदान करें। इस बार चुनाव में 47 बुथ नये बनाये गये हैं। हर बुथ पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को उनकी चुनाव के दौरान क्या डयूटी है पर विस्तार से जानकारी दी।
    एमडी ने कहा कि चुनाव को व्यवस्थित तरीके से कराने को लेकर कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है। हर बुथ की वेब कास्टिंग होगी। मतदान के दिन ऑबजर्वर द्वारा हर बुथ पर निगरानी रखी जायेगी। अधिकारियों इस पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को प्रशिक्षण के संदर्भ में कई सवाल भी किये जिनका सभी ने उत्साहपूर्व जवाब दिया।
  पायलट प्रशिक्षण में जिला परिषद के सीईओ एवं नोडल अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारियों को मोक पोल के दिन समय पर पहुंचना हैं। उन्हें पहले पोलिंंग स्टेशन पर अपने बूथ का पता लगाना है। सुविधाओं की जांच करनी है। मोक पोल का समय दो घंटे का रखा गया है। उन्होंने मॉकपाल के दिन पूरी चुनावी प्रक्रिया पर ध्यान देने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग के दिशानिर्देश अनुसार चुनाव में सभी आरओ को विधानसभा अनुसार बूथों पर मिलने वाली सुविधाओं के संर्दभ में देनी होगी चुनाव के दौरान बूथों पर मिलने वाली सुविधाओं से संबंधित जानकारी।
    पायलट प्रशिक्षण में बीआरसी एवं ईवीएम नॉडल अधिकारी विक्रम सहरावत ने सभी अधिकारियों को चुनाव में जो ईवीएम प्रयोग होगी उनके संदर्भ में विस्तार से बताया व उनका उपयोग कितनी सावधानी से करना की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर विभिन्न अधिकारियों ने साथ के कमरे में ईवीएम का परैक्टीकल किया। इस मौके पर समालखा निर्वाचन अधिकारी अमीत कुमार, ज्योति मित्तल इसराना निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नितिन यादव आदि मौजूद रहे।

Comments