Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


जागरूकता से ही दुर्घटना शून्य हरियाणा का मार्ग होगा प्रशस्त- उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE SOCIAL , at January 31, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 31 जनवरी, – जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित कॉन्फ्रेंस हाल में रोड सेफ्टी को लेकर सभी सबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जब तक जिला में सड़क दुर्घटना में एक भी व्यक्ति की जान जा रही है, तब तक सभी सबंधित अधिकारियों को सुरक्षा से जुड़ी संस्थाओं का सहयोग लेकर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर उसके निदान का रास्ता तलाशना होगा।

उन्होनेें कहा कि जिला प्रशासन की तरफ़ से भी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के दुर्घटना शुन्य हरियाणा के सपने को साकार करने के लिए कई स्तर पर जनता के बीच में जागरुकता कार्यक्रम चलाकर निरंतर प्रयास जारी है ।

उन्होंने कहा कि कई सामाजिक संस्थायें भी इस दिशा में साकारात्मक पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि सफलता सिर्फ इन्हीं प्रयासों से ही नही मिलेगी बल्कि अब समय आ गया है कि उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेने वाले सभी युवाओं को बेहतर चालक बनाना होगा ताकि जब युवा अध्ययन के बाद सामाज की इकाई बन जीवन की शुरूआत करें तो सड़क उपयोगकर्ता के रूप में भी एक बेहतर नागरिक का प्रमाण दे सकें। उन्होनें कहा कि इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए सभी आयु वर्गाें के विद्यार्थियों के लिए सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है।

आगामी शैक्षणिक क्षेत्र में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को और अधिक व्यापक बनाने की योजना है। उन्होंने सभी सबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क परिवहन अभिंयत्रिकी की दृष्टि से जिला में ज्यादा दुर्घटना होने वाली सड़कों पर बिन्दुओं की पहचान कर उन्हें हादसा मुक्त करने का भरसक प्रयास करें।

Comments