Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विशेष टीकाकरण सप्ताह को सफल बनाने के लिए करने होगें जोरदार प्रयास: डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 28, 2024 Tags: , , , ,

-जिले में 2 सितम्बर से 7 सितम्बर तक विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा

-कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनवाडी वर्कर, शिक्षा विभाग व सामाजिक संस्थाओ का लिया जाएगा सहयोग

-ड्रॉपआउट और छुटे बच्चों का होगा उचित टीकाकरण

BOL PANIPAT , 28 अगस्त। स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में अगले माह 2 सितम्बर से 7 सितम्बर तक विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष टीकाकरण सप्ताह का उददेश्य सभी छुटे हुए और ड्रॉपआउट बच्चों का उचित टीकाकरण के साथ टीकाकरण सुनिश्चित कराना है। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक कराने को लेकर उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बुधवार को जिला सचिवालय में बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
  जिला उपायुक्त ने बताया कि 2 से 7 सितम्बर को आयोजित किये जा रहे विशेष टीकाकरण सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनवाडी वर्कर, शिक्षा विभाग की अहम भूमिका रहेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामाजिक संस्थाओ का भी सहयोग लिया जाएगा। उपायुक्त ने जिला विकास एवं पंचायत विभाग व निगम के अधिकारियों को गांव गांव व क्षेत्र में मनादी कराकर इसकी सूचना आम आदमी तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में उपायुक्त ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभाग की एलईडी युक्त बसों पर विशेष टीकाकरण अभियान से संबंधित वीडियो क्लिप के माध्यम से इसका विशेष प्रचार प्रसार करें।
    उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभाग बीडीपीओ, ग्राम सचिवों को शामिल करके इस विशेष अभियान की शुरूआत करायें। निगम के दायरे में पडऩे वाले क्षेत्र में निगम के अधिकारियों को शामिल कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि 29 जगह पर कोल्ड चैन प्वाइंट बनाये गए है इनमें बिजली से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि किसी भी प्रकार का कार्यक्रम में अवरोध न रहे व कार्यक्रम निर्धारित समय पर प्रारंभ होकर निश्चित समय पर समाप्त हो।
उपायुक्त ने बताया कि हाई रिस्क एरिया में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हाली कालोनी, कालू लैबर कालोनी, कुलदीप लैबर कालोनी, कालू कालोनी, गोल्डन फैक्ट, दिव्या धाम आश्रम, लाला कालोनी, मोनू कालोनी, साई कालोनी, कैप्टन मार्केट झुग्गी,वार्ड 11, राजनगर फाटक, अनाज मंडी झुग्गी, रामसिंह कालोनी, इंडिया टूफ फैक्टरी, बाथमेट फैक्टरी, गीता फैक्टरी के अलावा श्याम एक्सपोर्टस लैबर क्वाटर शामिल हो गई। इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।  
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी जंयत आहुजा ने बताया कि कोल्ड चैन प्वाइंटो में 29 स्थान ऐसे है जहां कार्यक्रम के दौरान बिजली की सप्लाई की नितांत आवश्यकता होगी। इनमें पानीपत डीवीएस, आटा पीएचसी, बापौली सीएचसी, बतरा कालोनी यूपीएचसी, चुलकाना पीएचसी, सिविल होस्पीटल पानीपत, ददलाना सीएचसी, हरि सिंह कालोनी यूपीएचसी, इसराना पीएचसी, काबडी पीएचसी, कवी पीएचसी, खटिक बस्ती यूपीएचसी, खोतपुरा सीएचसी, मतलौडा सीएचसी, माण्डी पीएचसी, एनसी मैडिकल कालेज, नैराना सीएचसी, नौल्था सीएचसी, अहर सीएचसी, पटटी कल्याणा पीएचसी, परि अर्बन उग्राखेड़ी यूपीएचसी, राजनगर यूपीएचसी, राजीव कालोनी यूपीएचसी, समालखा एसडीएच, सैक्टर 12 यूएचसी, सैक्टर 25 यूएचसी, सिवाह पीएचसी, उग्राखेड़ी पीएचसी और उझा पीएचसी प्रमुख है। इस मौके पर निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, सीएमओ जंयत आहुजा, डिप्टी सीएमओ शिशि गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, डीपीओ लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।

Comments