उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा बतौर मुख्य अतिथि पधारेंगे।
BOL PANIPAT , 22 जुलाई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय की ओर से उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य अभियान के तहत जिला के गांव सिवाह में 25 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा बतौर मुख्य अतिथि पधारेंगे।
जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जाएगी और विद्युत मंत्रालय की ओर से लघु फि़ल्म भी दिखाई जाएगी। इस बैठक में एसडीएम वीरेंद्र ढुल सहित विभिन्न अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Comments