अधिकारी सजग व सतर्क रहते हुए करें चुनाव ड्यूटी का निर्वहन: डीसी
-डीसी एवम जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार दहिया ने चुनाव प्रक्रिया में लगे नोडल अधिकारियों की बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
BOL PANIPAT , 19 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिला सचिवालय में मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया से जुड़े नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों एवं अधिकारियों की अहम भूमिका होती है। लोकसभा आम चुनाव में सभी कर्मचारी एवं अधिकारी अपने कर्तव्य का पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पालन करें।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी चुनाव करवाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेवारी है, इसलिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी आपसी तालमेल, योजनाबद्ध व गंभीरता से अपना दायित्व निभाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि समय रहते सभी आवश्यक प्रबंधों को पूरा करें ताकि मौके पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि चुनाव एक महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपनी चुनाव ड्यूटी का निर्वहन पूरी तरह से सजग व सतर्क रहते हुए करें। प्रत्येक नोडल अधिकारी को उसकी ड्यूटी को समझाते हुए कहा कि चुनाव कार्य में मतदान से लेकर चुनाव सामग्री देने व जमा करने सहित सभी कार्यों को निष्ठा पूर्वक करें। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी सुविधा सुनिश्चित की जाए। इस मौके एडीसी डॉ. पंकज, एसपी अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम मनदीप सिंह, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसाराना एसडीएम ज्योति मित्तल, सीटीएम टिनू पोशवाल, तहसीलदार(चुनाव) सुदेश राणा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments