Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 38वीं जिला स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर स्कूल के नाम का परचम लहराया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 17, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत जिला स्तरीय ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित 38वीं जिला स्तर पर 15 जुलाई 2024 से 16 जुलाई 2024 तक होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में डी०ए०वी०  पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भिन्न-भिन्न खेलों में भाग लिया और अपनी मेहनत व लगन से स्थान  प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने विजेता छात्रों एवं उनके प्रशिक्षक अरुण को हार्दिक बधाई दी और स्मृति चिह्न एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। सातवीं कक्षा की सानवीं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। सातवीं कक्षा से रीवा, शुभि ने और नौवीं कक्षा से ईशा एवं श्लोक ने  सिल्वर पदक हांसिल किया। नौवीं कक्षा के जिगर और दसवीं कक्षा की लगन ने भी कास्य पदक जीतकर स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने सभी प्रतिभागियों  की हौंसला अफ़जाई की और  कहा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेना भी बच्चे के लिए बहुत आवश्यक होता है। इससे हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास तो होता ही है साथ ही बच्चों में सहयोग की भावना एवं जीवन में आगे बढ़ने की लालसा का भी विकास होता है। जिसकी सामाजिक जीवन में अहम भूमिका होती है। उन्होंने यह भी कहा कि सफलता एक दिन में प्राप्त नहीं होती बल्कि यह बच्चों द्वारा कड़ी मेहनत और लगन से निरंतर किए गए अभ्यास का फल है इसलिए सभी बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी निरंतर अभ्यास करना चाहिए और खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

Comments