Tuesday, July 28, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल में संचार कौशल कक्षाओं का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 16, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल में  प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग की देखरेख में शीतल संस्थान द्वारा संचार कौशल कक्षाओं का आयोजन किया गया। इन कक्षाओं में कक्षा ग्यारहवीं तथा बारहवीं के विद्यार्थियों को इंगलिश स्पीकिंग, उनकी बॉडी लैंग्वेज, दूसरों की बातों को ध्यान से सुनना, सही शब्दों का इस्तेमाल करना, कॉन्फिडेंट रहना आदि चीजें कुमारी रूबल द्वारा बच्चों को सिखाई गई। उन्होंने बच्चों के साथ अपने अनुभवों को सांझा किया तथा बच्चों के व्यक्तित्व विकास को बढ़ाया।

लगातार साढ़े तीन महीनों से चल रही इन कक्षाओं का आज समापन हुआ। मुख्य अतिथि शीतल संस्थान के ट्रस्टी कपिल जैन का स्वागत प्रधानाचार्या द्वारा पौधा अर्पण करके किया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने जो भी सीखा उसे अपने भाषण तथा एक्‍ट द्वारा व्यक्त किया। उसमें बच्चों ने स्कूल तथा संस्थान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें ये शिक्षा स्कूल द्वारा प्रदान की जिससे वे अपने व्यक्तित्व विकास को बढ़ा सके।

प्रधानाचार्या ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया तथा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास का अर्थ है आदर्श व्यक्तित्व की विशेषताओं को हासिल करना और आदर्श बनने की प्रक्रिया में शामिल होना। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने व्यक्तिगत व्यवहार, नज़रिया, प्रस्तुति का तारिका, सोचने, बोलने, हाव-भाव, खान-पान के तरीकों  को बेहतर बनाएं। अंत में संस्थान के कपिल जैन जी ने स्कूल को आश्वासन देते हुए कहा कि वे आने वाले सालों में भी स्कूल में अंग्रेजी बोलने का कौशल, शारीरिक स्वास्थ्य और कंप्यूटर संचार की कक्षाओं को चलाने में स्कूल की सहायता करेंगे। 

Comments