राजकीय महाविद्यालय इसराना के विद्यार्थियों ने नशा न करने की शपथ ली
एनसीबी प्रमुख श्री श्रीकांत जाधव साहब के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध कार्यशाला आयोजित
BOL PANIPAT . हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो प्रमुख एवं अम्बाला मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन में राजकीय महाविद्यालय इसराना में एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला ,का आयोजन किया गया. भारतीय रेड क्रॉस सचिव कुलबीर मलिक के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता एवं मुख्यातिथि के रूप में पधारे हुए थे. नागरिक अस्पताल पानीपत के नशा मुक्ति विभाग के डॉ. ललित वर्मा विशेष रूप से पधारे हुए थे. महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ. रिति गुप्ता की अध्यक्षता में विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया और मंच का संचालन संगीता कुमारी ने किया. भारतीय रेड क्रॉस सचिव कुलबीर मलिक ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक करने की जिम्मेदारी हम सबकी है. आज युवा अपने मार्ग से भटक कर नशे की और जा रहे हैं. उन्हें सद्मार्ग दिखाने का कार्य सबको करना होगा. उन्होंने आईडीयू के बारे भी युवाओं को जागरूक किया. मुख्य वक्ता पधारे ब्यूरो के अधिकारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों बारे विस्तारपूर्वक जागरूक करते हुए कहा कि हरियाणा का नारा है. नशा मुक्त हरियाणा जित दूध दही का खाना. आज हरियाणा में युवा नशे के चंगुल में फंस रहे है. आश्चर्य की बात तो यह है कि हरियाणा के 12 वर्ष की छोटी आयु के बच्चे भी मादक पदार्थों का सेवन कर रहे हैं और यह एक बहुत बड़े प्रपंच के कारण कुछ विदेशी शक्तियों और अपने ही देश के धन के लोभी और कर्तव्य से विमुख हो चुके लोगों द्वारा किया जा रहा है. इस पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो अर्थात एनसीबी के प्रमुख श्री श्रीकांत जाधव भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी साहब बड़ी ही तन्मयता और लग्न के साथ कार्य कर रहे हैं. उन्होंने हरियाणा राज्य को नशा मुक्त करने के लिए दो प्रकार से कार्य योजना बनाकर पुरे भारत वर्ष के लिए एक आदर्श स्थापित कर दिया है. सबसे प्रथम अपराधियों को पकड़ने के साथ साथ उनकी सम्पति जब्त करना और अवैध सम्पति पर बुलडोज़र चलाने का कार्य तीव्र गति से हो रहा है. दूसरे पुरे राज्य के लिए स्टेट एक्शन प्लान के अंतर्गत विभिन्न उपचार किए जा रहे हैं जिनमे हॉक सॉफ्टवेयर पर दो एप्प बनाए गए हैं जिसमे प्रयास और साथी एप्प मुख्य रूप से पुरे हरियाणा के लिए लागू किए गए हैं. यह गाँव और वार्ड स्तर पर काम करेंगे. नशे के विरुद्ध पुरे प्रान्त में जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही नशे में ग्रस्त लोगों का निशुल्क नशा छुड़वाया जा रहा है. कोई भी व्यक्ति भय रहित होकर 9050891508 पर सम्पर्क कर सकता है. नागरिक नशा नशा मुक्ति केंद्र से डॉ. ललित वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए कहा नशे से न कहें. कार्यक्रम के अंत में ब्यूरो ब्यूरो अधिकारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों के हाथ उठवाकर शपथ ग्रहण करवाई.

Comments