Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी भी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 19, 2024 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT, 19 जनवरी। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में जिला प्रशासन की ओर से महाविद्यालयों को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने इसको लेकर जिला में स्थित सभी राजकीय व निजि महाविद्यालयों के प्राचार्यो व अन्य प्रतिनिधियों को बुलाकर बैठक ली और इस बारे आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।
डीसी ने कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय द्वारा ध्वजारोहण किया जाना प्रस्तावित है। इसलिए सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति सारगर्भित और गरिमा से परिपूर्ण हो इसलिए सभी महाविद्यालय अपने-अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी करवाकर उसे फाईनल रिहर्सल में प्रस्तुत करें।

Comments