विद्यार्थियों ने पानीपत के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया.
BOL PANIPAT : अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आई॰ बी॰ महाविद्यालय के इतिहास विभाग के विरासत क्लब के सहयोग से पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा ने पानीपत कार्यक्रम, “पानीपत की कहानी” आयोजित किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के 20 विद्यार्थियों व दिल्ली, यमुनानगर व गुरुग्राम से आए विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत आई॰ बी॰ महाविद्यालय के इतिहास संग्रहालय से हुई, जहाँ इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ॰ रामेश्वर दास ने संग्रहालय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद सभी विद्यार्थियों के साथ पानीपत के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया जिसमें इब्राहिम लोदी का मक़बरा, सलारगंज गेट , काबुली बाग मस्जिद, काला आम व पानीपत का म्यूज़ियम शामिल था। इस कार्यक्रम के संचालक विनीत भनवाला व महाविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ॰ रामेश्वर दास व पूर्णिमा सरदाना ने विद्यार्थियों को प्रत्येक ऐतिहासिक स्थल की विस्तृत जानकारी दी। सभी स्थलों पर भ्रमण करने के बाद सभी महाविद्यालय वापिस आए जहाँ पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ अजय कुमार गर्ग ने इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपने इतिहास से अवगत कराया जा सकता है जिससे वह उत्साहित हो सके। प्राचार्या ने कहा भविष्य में भी वह ऐसे कार्यक्रम में सहयोग करते रहेंगे।

Comments