Saturday, March 14, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 25, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 फरवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस टीम ने मंगलवार को हरहंस गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया।

नशा मुक्त अभियान के जिला में नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक समालखा नरेंद्र सिंह ने कहा की नशा मनुष्य के शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। नशा करने वाले व्यक्ति को समाज व परिवार में कोई भी मान सम्मान नही करता है। उन्होंने कहा कि नशे से शरीर का नुकसान होने के अतिरिक्त पैसों की भी बर्बादी होती है। नशा करने वाले व्यक्ति का ध्यान अपराध की तरफ बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर समस्या है। युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए हरियाण पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में पुलिस स्कूल, कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।

उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थी नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ साथ खेलों में हिस्सा लेकर जीवन को सवारें। खेल हमे नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते है। समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने बारें प्ररित करें। जिला व गांव को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें।
उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकरी देकर जीवन में नशा न करने की शपथ दिलाई।

Comments