दुकान से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, नशे की लत पूरी करने के लिए दिया वारदात को अंजाम, 1 मोबाइल फोन, 3 टच स्क्रीन व 2 स्पीकर बरामद
BOL PANIPAT , 3 मई : सीआईए वन पुलिस ने मॉडल टाउन में एकता पार्क के पास कार एसेसरी की दुकान से नकदी व अन्य सामान चोरी करने के आरोपी को शनिवार शाम को काबड़ी बाईपास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मॉडल टाउन सावन पार्क निवासी पारस के रूप में हुई है। आरोपी चोरी के सामान को बेचने की फिराक में घूम रहा था।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि काबड़ी बाईपास पर संदिग्ध किस्म का एक युवक प्लास्टिक कट्टे में कुछ सामान लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सामान चोरी का होने की संभावना। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान पारस पुत्र नानक निवासी सावन पार्क मॉडल टाउन के रूप में बताई। प्लास्टिक कट्टे को चेक करने पर 3 टच स्क्रीन और 2 स्पीकर मिले। समान बारे पूछने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 27 अप्रैल की रात मॉडल टाउन में एकता पार्क के पास एक मकान के रास्ते से कार एसेसरी की दुकान में घुसकर 2 मोबाइल फोन, 6 टच स्क्रीन, 2 स्पीकर, 1 डीवीआर और 15 हजार रूपए कैश चोरी करना स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में हिमांशु नर्सरी नजदीक खाटू श्याम मंदिर निवासी सजल पुत्र संजय बठला की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने दुकान से चोरी किए समान में से 1 मोबाइल फोन, 3 टच स्क्रीन और एक डीवीआर राह चलते अज्ञात कबाड़ी को 3 हजार रूपए में बेचकर हासिल की नकदी और चोरी की 15 हजार की नकदी नशा करने और खाने पीने में खर्च कर दी। शनिवार को बचे सामान को लेकर वह बेचने के लिए काबड़ी बाईपास पर ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचा चोरी का सामान 1 मोबाइल फोन, 3 टच स्क्रीन व 2 स्पीकर बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी पारस को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments