Thursday, November 5, 2026
Newspaper and Magzine


साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्र मे साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 4, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 4 नवम्बर। पानीपत पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता विशेष कार्यक्रम आयोजित.
पुलिस अधीक्षक पानीपत मेधा भूषण आईपीएस के कुशल मार्ग दर्शन मे पानीपत पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्र मे साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को वर्तमान समय में साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहे हैं। अतः निम्नलिखित साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सतर्क किया गया।

  1. डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड: पुलिस, CBI या ED अधिकारी बनकर गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे मांगना। किसी के डराने पर पैसे ट्रांसफर न करें।
  2. निवेश फ्रॉड: WhatsApp/Telegram पर अधिक मुनाफे का लालच देकर फर्जी ऐप में निवेश करवाना। बिना जांचे निवेश न करें।
  3. फर्जी कस्टमर केयर फ्रॉड: Google पर फर्जी हेल्पलाइन नंबर डालकर बैंकिंग जानकारी प्राप्त करना। नंबर हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से लें।
  4. APK एवं फर्जी चालान फ्रॉड: WhatsApp पर चालान, बिजली बिल या KYC के नाम पर APK भेजना। अनजान APK इंस्टॉल न करें।
  5. विदेशी रिश्तेदार फ्रॉड: रिश्तेदार बनकर आपातकाल का बहाना बनाकर पैसे मांगना। पैसे भेजने से पहले फोन करके पुष्टि करें।
  6. क्रेडिट कार्ड फ्रॉड: बैंक अधिकारी बनकर OTP, CVV एवं कार्ड की जानकारी मांगना। अपनी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।
  7. आधार एवं बायोमेट्रिक फ्रॉड: आधार और फिंगरप्रिंट का दुरुपयोग कर बैंक खाते से पैसे निकालना। आधार बायोमेट्रिक लॉक रखें।
  8. सोशल मीडिया फ्रॉड: फर्जी Facebook/Instagram ID बनाकर पैसे मांगना या ब्लैकमेल करना। पहचान की पुष्टि किए बिना पैसे न भेजें।
  9. UPI एवं QR कोड फ्रॉड: पैसे प्राप्त करने के बहाने QR कोड स्कैन करवाकर UPI PIN डलवाना। पैसे प्राप्त करने के लिए PIN डालने की आवश्यकता नहीं होती।
  10. ऑनलाइन जॉब फ्रॉड: घर बैठे कमाई और पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर रजिस्ट्रेशन फीस मांगना। बिना सत्यापन किसी को पैसे न दें।

आमजन से विशेष अपील
आमजन से अनुरोध है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP, UPI PIN, पासवर्ड एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा ऑनलाइन लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें।

यदि आपके साथ किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड होता है तो बिना देरी किए तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।

Comments


Leave a Reply