Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नशे के विरूद्ध अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी ई-श्पथ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 8, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 8 फरवरी। प्रदेश सरकार द्वारा नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्यार्थियों को ई-शपथ दिलाई जाएगी। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि मु यमंत्री की अध्यक्षता में विगत दिनों आयोजित नार्को ऑर्डिनेशन सेंटर की राज्य स्तरीय बैठक में उपरोक्त निर्णय लिया गया था। उनके द्वारा नशे के खिलाफ मैं भी धाकड़ अभियान आरम्भ किया गया था। उपायुक्त ने बताया कि किसी भी व्यक्ति, समाज और देश के विकास में नशे का सेवन बहुत बड़ा अवरोध है। इस समस्या को समाज से जड़ से खत्म करना अतिआवश्यक है।
उन्होंने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को समाज के सहयोग की बेहद जरूरत है। मैं भी धाकड़ अभियान के तहत प्रत्येक स्कूल से 5 बच्चे नशा करने वालों को चिन्हित करेंगे। इसकी सूचना नार्कोटिक्स विभाग को देंगे, जिसके बाद नशा टीम द्वारा नशा छुड़वाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धाकड़ अभियान की टीम नशा तस्करों के खिलाफ काम करेगी। प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए एक्शन प्लान के तहत स्कूल, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में धाकड़ कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है।  
इस अभियान के तहत स्कूलों से 5 बच्चों का एक ग्रुप बनाया जाएगा जो सुस्त, अकेले रहने वाले और चोरी-छिपे नशा करने वाले बच्चों की पहचान करेंगे। इसकी सूचना क्लास टीचर अर्थात अपने सीनियर धाकड़ को देंगे। सीनियर धाकड़ सूचना मिलने के बाद स बंधित प्रिंसिपल, हैडमास्टर को बताएंगे। ये लोग नोडल धाकड़ कहलाएंगे। इस अभियान की सुपरवीजन के लिए राज्य, जिला, उपमण्मडल, कलस्टर और गांव व वार्ड स्तर पर मिशन टीमें बनाई जाएंगी। यह टीमे नशे से ग्रस्त व्यक्ति की कांउसलिंग, उपचार व पुर्नवास के लिए काम करेंगी।

Comments