Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सरकार की उपलब्धियों और राजनीतिक दलों से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार सामग्री को शीघ्र हटवाएं :- जिला निर्वाचन अधिकारी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Elections , at March 17, 2024 Tags: , , , , , ,

-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता से पालन करें सुनिश्चित।

BOL PANIPAT , 17 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है, इसकी अनुपालन दृढ़ता से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सबसे पहले राजनीतिक पार्टियोंं और सरकार की उपलब्धियों से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार सामग्री को शीघ्र हटवाएं।
         उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार राजनीतिक पार्टियों से सम्बन्धित सरकारी संपत्तियों पर प्रचार-प्रसार की सामग्री बसों व सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक तथा निजी स्थानों से  हटवाना आवश्यक है।  संबंधित अधिकारियों को प्रचार-प्रसार सामग्री हटवाने के बाद प्रमाण पत्र भी देना होगा। इस कार्य में लापरवाही न बरती जाए।
       डीसी एवम जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना करवानी होगी, जो भी अधिकारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

Comments