Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


शोभायात्राएं, जुलूस, रैली इत्यादी के आयोजन से 7 दिन पहले उसकी पूरी सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सुरक्षा शाखा में जमा करवाएं ।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 29, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 अप्रैल 2022, शोभायात्राएं, जुलूस, रैली इत्यादी के आयोजन में सुरक्षा के संबध में क्या व्यवस्था की गई, कार्यक्रम के आयोजन से 7 दिन पहले उसकी पूरी सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सुरक्षा शाखा में जमा करवाएं । उक्त प्रक्रिया पूरी किये बिना किसी को भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नही होगी: पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन। आगामी त्योहारों को देखते हुए सामाजिक सौहार्द एवं कानून व सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जनहित के लिए उक्त कदम उठाए जा रहे है।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी त्योहारों व अन्य सामाजिक कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आमजन से भी अपील की जा रही है की वे एक सभ्य नागरिक होने के नाते सामाजिक सौहार्द एवं कानून व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जिला पुलिस का सहयोग करें। किसी भी शोभायात्रा, जुलूस, रैली इत्यादी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है तो कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के संबंध में क्या बंदोबस्त किया गया है। कोन से रूट(मार्ग) का प्रयोग करेगें, क्या समय रहेगा, कितने लोग हिस्सा लेगे, कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है तो उसका विवरण, कितने वॉलिंटीयर्स की ड्यूटी लगाई गई है, उसकी पूर्ण जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सुरक्षा शाखा में कार्यक्रम के आयोजन से 7 दिन पहले जमा करवाएं। उक्त प्रक्रिया पूरी किये बिना किसी को भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नही होगी।

कानून व यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जनहित के लिए सुरक्षा के उक्त कदम जिला पुलिस द्वारा उठाए जा रहे है। ताकि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या अनहोनी का सामना ना करना पड़े। समय रहते कानून व्यवस्था के साथ यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा भी पुख्ता बंदोबस्त किये जा सके।

Comments