Sunday, June 28, 2026
Newspaper and Magzine


14 जुलाई से पहले जमा करें मतदाता सत्यापन फॉर्म, देरी से कट सकता है नाम: एडीसी अंकित चौकसे

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 27, 2026 Tags: , , , , , ,

बीएलओ घर-घर पहुंचकर जुटाएं फॉर्म, अपलोडिंग में न हो लापरवाही: एसडीएम मनदीप कुमार

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान अंतिम चरण में, नागरिक करें प्रशासन का पूरा सहयोग: एस डीएम समालखा अमित कुमार

सही फोटो और सही जानकारी के साथ भरें फॉर्म, त्रुटि से बचें और मतदान अधिकार सुरक्षित रखें

BOL PANIPAT , 27 जून। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को समयबद्ध और सफल बनाने के लिए शनिवार को अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने जिला सचिवालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया तथा सभी संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने कहा कि जिले में मतदाता सत्यापन फॉर्म वितरण का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अब सभी बीएलओ पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ घर-घर जाकर फॉर्म एकत्रित करें तथा 14 जुलाई से पहले प्रत्येक फॉर्म का ऑनलाइन अपलोड सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि फॉर्म जमा और अपलोड नहीं किए गए तो संबंधित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटने की संभावना रहेगी। इसलिए नागरिक भी इस अभियान को पूरी गंभीरता से लें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण कार्य है। सभी बीएलओ पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर फॉर्म एकत्रित करें तथा बिना किसी देरी के उनका ऑनलाइन अपलोड करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। हमारा उद्देश्य है कि जिले का एक भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर न रहे। नागरिक भी समय रहते अपने फॉर्म सही जानकारी के साथ भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं।
एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि, “मतदाता सत्यापन फॉर्म भरते समय नागरिक विशेष सावधानी बरतें। सभी जानकारियां स्पष्ट और सही भरें तथा निर्धारित मानकों के अनुसार ही फोटो लगाएं। गलत फोटो, अधूरी जानकारी या त्रुटिपूर्ण फॉर्म के कारण अनावश्यक परेशानी हो सकती है। प्रत्येक नागरिक अपने मतदान अधिकार की सुरक्षा के लिए इस प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा करे।
एसडीएम समालखा अमित कुमार ने कहा कि, “बीएलओ अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सभी बीएलओ घर-घर जाकर अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करें, फॉर्म समय पर एकत्रित करें और उनका तुरंत ऑनलाइन अपलोड सुनिश्चित करें। कार्य में तेजी और पारदर्शिता बनाए रखें ताकि 14 जुलाई से पहले सभी पात्र मतदाताओं का सत्यापन कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके।”
बैठक में अधिकारियों ने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने बीएलओ को निर्देश दिए कि किसी भी फॉर्म में त्रुटि न रहे और प्रत्येक आवेदन का समय पर सत्यापन एवं अपलोड किया जाए। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे फॉर्म भरते समय सही जानकारी दें, निर्धारित प्रारूप के अनुसार फोटो लगाएं तथा बीएलओ के साथ पूरा सहयोग करें। समय सीमा समाप्त होने का इंतजार न करें, बल्कि जल्द से जल्द अपना फॉर्म जमा कर लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अभियान में भागीदारी निभाएं।
एडीसी ने दोहराया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है। इसके लिए प्रशासन, बीएलओ और आम नागरिकों की समान भागीदारी आवश्यक है। सभी संबंधित विभागों को अभियान में और गति लाने तथा निर्धारित समय सीमा से पहले शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुरेंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, डीडीपीओ राजेश शर्मा, बीडीपीओ शक्ति सिंह, शीतल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply