Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डंपिंग स्थल पर कूड़े के निस्तारण को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Politics , at November 25, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 25 नवंबर–मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार देर रात अचानक गांव महराणा पहुंचे और उन्होंने डंपिंग स्थल पर कूड़े के निस्तारण को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
यही नहीं उन्होंने छठ घाट की प्रस्तावित जगह पर भी दौरा कर समुचित व्यवस्था जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए और कहा कि इसे जल्द से जल्द सुंदर ढंग से व्यवस्थित तरीके से बनाया जाए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने झुग्गियों में भी लाइट की समुचित व्यवस्था करने के भी तत्काल निर्देश दिए। उन्होंने गांव महराणा स्थित गौशाला बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार और करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया भी उपस्थित रहे।

Comments