Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी में 51वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का सफलतापूर्वक समापन

By LALIT SHARMA , in Business , at March 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :- 11 मार्च, 2022, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में सप्ताह भर (4 से 11 मार्च) चली विभिन्न गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजित करने के उपरांत दिनांक 11 मार्च, 2022 को 51वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।  इस अवसर पर समापन समारोह का आयोजन किया गया। समापन समारोह का कार्यक्रम मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी श्री गोपाल चंद्र सिकदर की गरिमामायी  उपस्थिति में हुआ ।  इस अवसर पर पीआरपीसी के सभी मुख्य-महाप्रबंधकगण, महा-प्रबंधकगण, ऑफिसर्स एसोसिएशन व कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि, उप-महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा सभी ठेकेदार बंधुगण भी उपस्थित थे ।

समापन समारोह कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए श्री सिकदर ने ज़ोर देते हुए कहा कि हम सभी को कोई भी कार्य करते समय अपने-अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा को हमेशा पहली प्राथमिकता देनी हैं और इसके साथ ही कार्यस्थल पर सुरक्षित व्यवहार अपनाना है ताकि हमारा कार्य बिना किसी दुर्घटना के पूरा हो।  सुरक्षा का ध्यान रखकर तथा सुरक्षित व्यवहार रखकर अगर हम अपने कार्य करते हैं तो उससे न केवल दुर्घटना रूकती है बल्कि कार्य में गुणवत्ता एवं उत्पादकता भी बढ़ती है। इसके अलावा उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि हमें हमेशा अपने निर्धारित सुरक्षा नियमों की अनुपालना करनी  हैं और कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल भी सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान ठेकेदार बंधुओं द्वारा सुरक्षा संदेश देते हुए एक अत्यंत रोचक एवं अर्थपूर्ण सुरक्षा लघु नाटक  का प्रदर्शन भी किया गया और स्वरचित सुरक्षा कविता का गान भी किया गया जिसे सभी ने सराहा।

51वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह  के दौरान, पीआरपीसी की अग्नि एवं सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा विभिन्न सुरक्षा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे सभी हितधारकों जैसे रिफाइनरी कर्मचारी, ठेका मजदूर / सूपर्वाइज़र, वाहन चालकों और सहायकों, सीआईएसएफ जवानों, गृहिणियों, स्कूली छात्र / छात्राओं, ग्रामीणों के लिए कई सुरक्षा जागरूकता एवं प्रश्नोत्री कार्यक्रम आयोजित किये गए । समापन समारोह में सभी पुरस्कार विजेताओं को मुख्य अतिथि श्री सिकदर तथा मुख्य-महाप्रबंधकगण द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए । मुख्य अतिथि ने सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया।

Comments