Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में अंग्रेजी विभाग की ‘लिटरेरी माइंड्स’ सोसाइटी के तत्वाधान में जम्बल्ड वर्ड्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 30, 2022 Tags: , , , ,

तनाशी, हिना, रिशिका और करिश्मा की टीम ने बाजी मार पाया पहला स्थान

BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के अंग्रेजी विभाग में स्थापित ‘लिटरेरी माइंड्स’ सोसाइटी के तत्वाधान में जम्बल्ड वर्ड्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे तनाशी, हिना (बीए-ओनर्स अंग्रेजी तृतीय), रिशिका और करिश्मा (बीए-प्रथम) की ‘विलियम शेक्सपियर’ नामक टीम ने 10 राउंड्स में सर्वाधिक जम्बल्ड वर्ड्स को सही बताकर बाजी मारी और पहला स्थान हासिल कर नकद राशि के हकदार बने. राहुल,
प्रियांशु, कमल और कुनाल की ‘रबिन्द्रनाथ टैगोर’ टीम और अतुल, अंकुश, विवेक, सुशील और कवल की ‘रोबर्ट फ्रॉस्ट’ टीम ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया. सम्पूर्ण प्रतियोगिता विभागाध्यक्ष प्रो नरेंद्र कौशिक, प्रो अन्नू आहूजा, डॉ एसके वर्मा, डॉ मोनिका खुराना, प्रो सनी, प्रो लक्षिता कपूर, प्रो मानवी, प्रो दीप्ति, प्रो मणि और प्रो सुरभि की देख-रेख में संपन्न हुई.

स्कोरर का दायित्व प्रो डेंनसन डी पॉल ने निभाया. प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने सभी विजेताओं को बधाई दी और प्रतिभागियों का हौंसला बढाया. जम्बल्ड वर्ड्स प्रतियोगिता में कॉलेज के एमए अंग्रेजी, बीए अंग्रेजी ओनर्स और बीए के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया जिसमे 5 अक्षर से लेकर 8 अक्षर वाले अंग्रेजी के जम्बल्ड शब्द पूछे गए. सबसे पहले 4 सदस्यों वाली 13 टीमों को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के माध्यम से प्रश्न पूछे गए और सबसे अधिक सही उत्तर देने वाली शीर्ष 6 टीमों को फाइनल राउंड के लिए चुना गया. फाइनल राउंड में अलग-अलग समय सीमा की अवधि अनुसार स्तरीय कठिनाई वाले शब्द पूछे गए. इस प्रतियोगिता के प्रिलिमिनरी राउंड में लगभग 70 प्रतिभागियों ने बड़ी ही रूचि के साथ हिस्सा लिया.

डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि अंग्रेजी भाषा के शब्दों के ज्ञान से न सिर्फ युवाओं के ज्ञान में वृद्धि होती है और अंग्रेजी भाषा को लेकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है. अलग-अलग शब्दों को सिखने से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में इनका भरपूर लाभ मिलता है. शब्दों का खजाना बढ़ने से हमारी अंग्रेजी भाषा पर पकड़ भी
मजबूत होती है. उन्होनें कहा की इस प्रकार की प्रतियोगिताए हमारे दिमाग की कसरत कराती है जिसमें प्रतिभागी सवालों के सही उत्तर देने का प्रयास करते हुए अपने बौद्धिक विकास को सक्रीय करता है. यह प्रतियोगिता एक प्रकार का संक्षिप्त मूल्यांकन भी हैं जिसका प्रयोग शिक्षा या इसी प्रकार के अन्य क्षेत्रों में ज्ञान, योग्यता और कौशल में वृद्धि को मापने के लिए किया जाता है.

प्रो नरेंद्र कौशिक विभागाध्यक्ष ने कहा की इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और जुनून के साथ हिस्सा लिया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे. फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट ने प्रतियोगिता को और भी रोचक बना दिया और इसकी मदद से निर्णय करना भी सुविधाजनक हो पाया.

प्रो अन्नू आहूजा ने कहा कि जम्बल्ड वर्ड्स को हल करना एक प्रकार का संक्षिप्त मूल्यांकन हैं जिसका प्रयोग शिक्षा या इसी प्रकार के अन्य क्षेत्रों में ज्ञान, योग्यता और कौशल में वृद्धि के लिए किया जाता है.

Comments