रुपाली चोपड़ा के नेतृत्व में “ऑरेंज द वर्ल्ड” जागरूकता रैली का सफल आयोजन
BOL PANIPAT : इनर व्हील क्लब पानीपत मिडटाउन की अध्यक्षा रुपाली चोपड़ा के नेतृत्व में “ऑरेंज द वर्ल्ड” वैश्विक अभियान के तहत महिलाओं व लड़कियों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के उद्देश्य से एक प्रभावशाली जागरूकता रैली एवं वॉकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गुरुकुल, मॉडल टाउन की छात्राओं के साथ मिलकर संपन्न हुआ।
रैली में छात्राओं ने अपने हाथों से बनाए पोस्टर, सशक्त स्लोगन और आकर्षक बैज प्रस्तुत करते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा मानवता पर एक धब्बा है, और इसे रोकने में समाज का हर सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। छात्राओं का उत्साह और रचनात्मकता कार्यक्रम की विशेष पहचान बनी।
इस आयोजन में क्लब की प्रमुख सदस्यों मंजरी चड्ढा, मोनिका बठला और अंजू चौहान ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह रैली इनर व्हील की प्रमुख परियोजनाओं—“Reach Out for a Better World”, “Status of Women – Care for Women & Girls”तथा “Orange the World – Movement Against Abuse & Violence” के अंतर्गत आयोजित की गई, जिससे बड़ी संख्या में लड़कियों और महिलाओं को लाभ मिला।
यह जानकारी क्लब संपादिका श्वेता मिगलानी ने दी ।

Comments