“Exploring Chemistry in Everyday Life” विषय पर पोस्टर प्रस्तुति गतिविधि का सफल आयोजन
BOL PANIPAT : IBPG COLLEGE में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा “Exploring Chemistry in Everyday Life” विषय पर पोस्टर प्रस्तुति गतिविधि का सफल आयोजन विभाग परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान की भूमिका को समझने, पहचानने और रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने घरेलू उपयोग, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामग्री विज्ञान और तकनीक से जुड़े अनेक वैज्ञानिक पहलुओं को आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती हैं और उन्हें वास्तविक जीवन में विज्ञान की उपयोगिता को समझने में सक्षम बनाती हैं। हमारे विद्यार्थियों ने जिस रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ का प्रदर्शन किया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार ने कहा कि रसायन विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। छात्रों ने जिस तरह से विषय को सरल, रोचक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, वह विभाग के लिए गर्व की बात है। हम ऐसे और भी शैक्षणिक एवं नवाचार-आधारित कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. वसुंधरा मदान (समन्वयक) द्वारा किया गया। विभाग ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायकों द्वारा रचनात्मकता, वैज्ञानिक प्रासंगिकता और प्रस्तुति कौशल के आधार पर परिणाम घोषित किए गए, जिनमें—
स्वाति ने प्रथम स्थान, खुशी ने द्वितीय स्थान, तथा गार्गी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह गतिविधि न केवल छात्रों के ज्ञानवर्धन का माध्यम बनी, बल्कि उनके प्रस्तुतीकरण कौशल और वैज्ञानिक सोच को भी सुदृढ़ करने में सहायक रही।

Comments