हल्का पानीपत ग्रामीण में सुखबीर सिंह मलिक का रोड शो. सभी गांव में उत्साह से स्वागत हुआ।
BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी हल्का पानीपत ग्रामीण के उम्मीदवार का आज सुबह एक रोड शो आयोजित किया गया जिसमें लगभग 100 किसान अपने ट्रैक्टर लेकर आए और लगभग 200 व्यक्ति अपने वाहन लेकर आए जिसमें कर जीप बाइक ई रिक्शा शामिल थे। एक बहुत बड़ा लंबा काफिला लगभग 2 किलोमीटर सभी गांव से होता हुआ शाम को चुनाव कार्यालय पर संपन्न हुआ.
सुबह चुनाव कार्यालय से शुरू हुआ काफिला उग्राखेड़ी, राजाखेड़ी, कुटानी, बबैल बराना चंदौली एल्डिको बडोली काबड़ी जाटल बिंझौल डाहर ख़लीला दीवाना सिवाह निम्बरी होते हुए चुनाव कार्यालय पर संपन्न हुआ सभी गांव के मुख्य चुनाव पर जनता हाथ उठा सुखबीर मलिक के पक्ष बैलेट नंबर 5 पर वोट करने के लिए कर संकल्प लिया।
सुखबीर सिंह मलिक ने गांव में आने वाली सभी समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया। सभी गांव में सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। जो बेरोजगारी पिछले 10 सालों में बहुत तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमारे पांच गारंटी हैं आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर यह पांच गारंटी जरूर दी जाएगी 24 घंटे बिजली वह भी मुफ्त। हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक।हर गांव में अच्छा सरकारी स्कूल।महिला सम्मान राशि सभी महिलाओं को ₹1000 प्रति माह देंगे और बेरोजगारी दूर करने के लिए इंडस्ट्री की स्थापना की जाएगी।
इसके अलावा रिसालु में, बबैल में कृपाल आश्रम नूर वाला और शाम को चंदौली गांव में जनता ने भरपूर स्वागत किया। पानीपत ग्रामीण में चारों तरफ से आम आदमी पार्टी की लहर बनती दिख रही है जनता ने भी इस पर बटन नंबर 5 पर मोहर लगाने के लिए और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर राजकुमार मुंडे देवन सलूजा मनमोहन सिंह कृष्ण मालिक हरीश बजाज होशियार सिंह अमित नवरा सरदार जॉनी सग्गू राजेंद्र राठी प्यारेलाल गुप्ता मुकेश शर्मा संदीप मनचंदा वह बहुत से साथी शामिल रहे

Comments