Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


-भाजपा युवा मोर्चा ने आजादी के अमृत महोत्सव व नव मतदाता अभियान पर निकाली बाइक रैली

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 21, 2022 Tags: , , , ,

-सिवाह नये बस अड्डे से शुरू होकर लघु सचिवालय प्रांगण स्थित शहीदी स्मारक में संपन्न हुई बाइक रैली

BOL PANIPAT ,21 अप्रैल।  आजादी के अमृत महोत्सव व नव मतदाता अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष  बलविंद्र सिंह आर्य के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नवनियुक्त आईटी छात्रों द्वारा बाइक रैली आयोजित की गई।

बाइक रैली को  पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। रैली सिवाह स्थित नये बस अड्डे से शुरू होकर पानीपत लघु सचिवालय प्रांगण स्थित शहीदी स्मारक में सम्पन्न हुई। विधायक महीपाल ढांडा ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की जान व शान है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेते है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से पार्टी के सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आहवान किया गया।

बाइक रैली में भाजयुमो जिला अध्यक्ष बलविंद्र सिंह आर्य, प्रदेश से महेंद्र प्रताप, जिला महामंत्री कपिल राणा, उपाध्यक्ष बलिंद्र हुड्डा, अतर सिंह,  सचिव नीरज बिंझौल, काकू मलिक,  पवन मालपुर, कृष्णा प्रताप, मंथन शर्मा, दीपक, डॉ. श्रीचंद, मीडिया प्रभारी मनोज बठला सहित आईटी के छात्रों ने भाग लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के समापन पर शहीदी स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई।

Comments