सुमित आनंद ने मिस्टर फेयरवेल और नेहा ने मिस फेयरवेल का खिताब हासिल किया।
BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य तथा प्रबंधन विभाग द्वारा बीकॉम तथा बी.बी.ए. फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्राचार्य डॉ.अजय कुमार गर्ग ने कहा कि शिक्षक भले ही छात्रों को शिक्षित करते हैं लेकिन उन्हें अपने छात्रों से भी बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है । विदाई समारोह विद्यार्थियों के लिए एक भावुक पल होता है। उन्होंने कहा कि छात्र और शिक्षक एक दूसरे के पूरक होते हैं।
जहाँ एक तरफ वो उन्हें किताबी शिक्षा के साथ-साथ, अनुशासन और संस्कार का पाठ पढ़ाकर उन्हें समय का पाबंद और एक जिम्मेदार व्यक्ति बनाते हैं तो वही दूसरी तरफ छात्र अपनी शिक्षा, संस्कार और समझदारी का परिचय देते हुए सफलता प्राप्त करते हैं और अपने शिक्षकों का मान बढ़ाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब इन विद्यार्थियों को आगे भविष्य में आने वाली चुनौतियो का सामना करते हुए बुलंदियों को छूना है। महाविद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी ने भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ.सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी और कहा कि विद्यार्थियों को अपने महाविद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन करना है । विद्यार्थियों ने इस आयोजन में भिन्न-भिन्न गतिविधियों जैसे नृत्य, सामूहिक नृत्य,गायन आदि में भाग लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इसके साथ ही रैम्प वॉक, गेम्स आदि में भी विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। महाविद्यालय से डॉ पूनम मदान व डॉ.प्रवीण ने भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। इस आयोजन में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. अजय पाल सिंह,प्रो. माधवी, प्रो. ज्योति,प्रो. राजेश बाला, प्रो. रूहानी शर्मा,प्रो. निशा गुप्ता ने निभाई। इस विदाई समारोह में छात्र सुमित आनंद ने मिस्टर फेयरवेल और नेहा ने मिस फेयरवेल का खिताब हासिल किया।विद्यार्थियों ने अपने महाविद्यालय की शिक्षण पद्धति, शिक्षकों के सहयोग एवं सभी सुविधाओं को दिल से सराहा । सभी टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ ने भी शिरकत करके इस कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। मंच का संचालन प्रो. आकांक्षा,प्रो.सोनिया विरमानी, प्रो आंचल व उनके नेतृत्व मे तीन विद्यार्थियों द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में प्रो. साक्षी ,प्रो. रितिका,प्रो. रीना ,प्रो.रुचिका ,प्रो. मनित, प्रो. पूजा ,प्रो. सुखजिंदर सिंह,प्रो. जागृति, प्रो.निशा गोयल, प्रो. भावना ने अहम भूमिका निभाई।

Comments