Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में सामाजिक संस्था आर्ट ऑफ गिविंग द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 24, 2025 Tags: , , , ,

-कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता और सेवा की भावना को सशक्त बनाना : डॉ. गुप्ता

BOL PANIPAT , शनिवार 24 मई 2025, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय और सामाजिक संस्था आर्ट ऑफ गिविंग के संयुक्त तत्वावधान में संस्था का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ऑनलाइन ब्रांडिंग टास्क, प्रश्नोत्तरी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘नेबरगुड-नेबरहुड’ पर आधारित थी, जिसका उद्देश्य सामाजिक समरसता और सेवा की भावना को सशक्त करना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कार्यक्रम की संयोजक मंडली डॉ. सोनिया सोनी, प्रो. आस्था गुप्ता, प्रो. रजनी शर्मा को शुभकामनाएं दी और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के छात्र एवं संस्था के जिला ब्रांड एंबेसडर नीतीश कुमार को भी बधाई दी।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि कॉलेज प्रांगण में सामाजिक संस्था आर्ट ऑफ गइविंग का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ऑनलाइन ब्रांडिंग टास्क, प्रश्नोत्तरी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘नेबरगुड-नेबरहुड’ पर आधारित थी, जिसका उद्देश्य सामाजिक समरसता और सेवा की भावना को सशक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रश्नोत्तरी में लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमे बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा पायल ने दूसरा, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा स्नेहा ने तीसरा और गुरदीप ने चौथा स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को समाज सेवा में भाग लेने, छात्रों को समाज के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाने, जागरूकता बढ़ाने, और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने का अवसर प्रदान करते हैं।    

Comments